फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने किया पाप: भिखारी ने मंदिर में घुसकर मांगा लड्डू, पंडित ने बरसाए लट्ठ; पिटाई का लाइव वीडियो आया सामने

Sun, 20 Jul 2025 05:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

भिखारी की पिटाई का ये वीडियो मंगलवार की सुबह 10 बजे का है। मंगलवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी थी। इसी बीच मंदिर के बाहर भीख मांगकर अपना पेट भरने वाला लंबू मंदिर की सीढ़ी पर बैठा हुआ था। 
विज्ञापन
भिखारी को डंडे से मारता पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के गांव तिलपत के मंदिर में भिखारी को अंदर घुसकर पुजारी से लड्डू मांगना भारी पड़ गया। मंदिर के पुजारी ने डंडे से जमकर उसकी पिटाई कर दी । भिखारी की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। मंदिर के पुजारी ने भिखारी से माफी मांग ली, जिसके बाद मामले को शांत किया गया।

विज्ञापन

भीख मांगकर पेट भरता है भिखारी
भिखारी की पिटाई का ये वीडियो मंगलवार की सुबह 10 बजे का है। मंगलवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी थी। इसी बीच मंदिर के बाहर भीख मांगकर अपना पेट भरने वाला लंबू मंदिर की सीढ़ी पर बैठा हुआ था। 
विज्ञापन

भक्तों संग बैठे थे पुजारी
मंदिर के अंदर कुछ भक्त लड्डू बांट रहे थे। मंदिर के अंदर भिखारी ने पुजारी रवि से लड्डू मांग लिया। पुजारी उस समय भक्तों के साथ बैठे हुए थे। जिसके बाद पुजारी को भिखारी की बात पर गुस्सा आ गया और पिटाई करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें