फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 7 साल के बच्चे ने खोला साढ़े 4 साल की बहन की हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारे पिता ने अस्पताल में व पत्नी को बताया कि सीढि़यों से गिर गई थी
विज्ञापन

आरोपी ने पहले बेलन से पीटा फिर फर्श पर गिराकर मार डाला


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। झाड़सेंतली गांव में साढ़े 4 साल की बच्ची की हत्या का गवाह उसका 7 साल का भाई कार्तिक बना। आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल ने तो अस्पताल में व पत्नी के सामने झूठी कहानी बनाई कि बच्ची सीढि़यों से गिर गई थी और उसकी मौत हो गई। लेकिन 7 साल के कार्तिक ने मां रंजीता को बताया कि पिता ने बहन को पहले बेलन से बुरी तरह पीटा। फिर उसे उठाकर फर्श पर पटक दिया था। इसके बाद बहन कुछ बोल नहीं रही थी तो पिता उसे अस्पताल ले गए थे।

बेटे के ये बताने पर महिला रंजीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वो ये सुनकर ही हैरान हो गई कि कैसे पति ने क्रूरता से बच्ची को मारा। महिला ने होश संभाला और मामले में शिकायत पुलिस को दी। मामले में आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वो 21 जनवरी बुधवार को बच्ची को पीटने और उसके बेहोश होने के बाद अस्पताल ले गया था। वहां डॉक्टरों ने पूछा कि क्या हुआ तो उसे कुछ सूझा नहीं और बोल दिया कि ये सीढि़यों से गिर गई थी। डॉक्टरों ने बच्ची को चेक कर बताया कि इसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कंपनी में काम पर गई अपनी पत्नी को कॉल किया। पत्नी को भी आरोपी ने कहा कि वंशिका सीढि़यों से गिर गई थी और उसे अस्पताल लेकर आया हूं। महिला भी कंपनी से सीधे अस्पताल पहुंची। शाम को दंपती बच्ची का शव लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचे तो 7 साल के बच्चे ने मां को पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें