फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों ने 3 लोगों से ठग लिए 1.09 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 3 लोगों से 1.09 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने फेसबुक पर परिचित बनकर मैसेज भेज, पुलिसकर्मी बनकर एफआईआर का डर दिखाकर व क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने से ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके के रहने वाले पंकज ने दी है। इनका कहना है कि विदेश में रहने वाले इनके चाचा नरेश शर्मा के नाम से फेसबुक आईडी से 25 अगस्त 2025 को इनके पास मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि मैं कुछ रुपये भेज रहा हूं और एक मोबाइल नंबर भी दिया। साथ ही कहा कि इस नंबर पर बात कर लो, मेरा पासपोर्ट का कुछ विवाद है, इसे निपटा दो। आरोप है कि कॉल करने पर व्यक्ति ने अपना नाम प्रवीन बताया और चाचा के पासपोर्ट रिन्यू के नाम पर रुपये मांगे। रुपये न देने पर चाचा को जेल भेजने की बात कही। इस तरह शिकायतकर्ता से युवक से 40 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले अमित ने दी है। इनका कहना है कि 20 जनवरी को ठग ने कॉल कर पुलिसकर्मी बन बात की। आरोपी ने कहा कि तुमने ठगी की ट्रांजेक्शन की है और तुम्हारे नाम पर एफआईआर दर्ज है। आरोपी ने केस से बचने के लिए रुपयों की मांग करते हुए 45 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में 30 हजार रुपये और मांगने लगा तो युवक को शक हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत स्प्रिंग फील्ड कालोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। ठग ने बैंककर्मी बनकर इनसे संपर्क किया और क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक खोलकर शिकायतकर्ता ने ने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद क्रेडिट कार्ड से 24 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें