फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में होगा 65 फुट ऊंचे रावण का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री राजेश नागर होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में इस बार प्राणायाम दशहरा कमेटी आरडब्ल्यूए की ओर से 82-85 सेक्टर की डिवाइडिंग रोड पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर 55, 60 और 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले तैयार किए जा चुके हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री राजेश नागर शिरकत करेंगे। प्राणायाम दशहरा कमेटी के प्रधान विजय भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2016 से लगातार ग्रेटर फरीदाबाद का सबसे बड़ा दशहरा आयोजन उनकी समिति द्वारा ही किया जाता है, जिसमें हर साल हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दशहरे से पूर्व प्राणायाम हाउसिंग सोसाइटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें छोटे-छोटे बच्चे किरदार निभाकर धार्मिक माहौल को और अधिक रंगीन बना रहे हैं। हजारों की भीड़ के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने कड़ी निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें