फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के आईटीआई संस्थानों में अब भी 972 सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश की अंतिम तिथि के बाद भी नहीं भर सकीं आधी सीटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईटीआई संस्थानों में मंगलवार को दाखिले की अंतिम तिथि समाप्त हो गई लेकिन जिले भर के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 1940 में से 972 सीटें अब भी रिक्त हैं। यह स्थिति तब है जब छात्रों के लिए पोर्टल को तीसरी बार खोलकर उन्हें आवेदन का अतिरिक्त मौका भी दिया गया था।

प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे प्रचार अभियान के बावजूद इच्छुक विद्यार्थियों की अपेक्षित संख्या में आवेदनों का न आना चिंता का विषय बना हुआ है। मोहना आईटीआई में 64 सीटों में से दो सीटें रिक्त हैं। वहीं, फरीदाबाद महिला आईटीआई में 220 सीटों में से 103 सीटें रिक्त हैं। एनआईटी फरीदाबाद में 544 सीटों में से 203 सीटें रिक्त हैं तो वहीं ओल्ड फरीदाबाद आईटीआई में 360 सीटों में से 287 सीटें रिक्त हैं। पाली आईटीआई में 260 सीटों में से 140 सीटें और सिकरोना आईटीआई में 88 सीटों में से 19 सीटें, तिगांव आईटीआई में 196 सीटों में से 109 सीटें और ऊंचा गांव महिला आईटीआई में 208 सीटों में से 109 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आईटीआई में दाखिले की अंतिम तारीख थी। अब भी कुछ सीटें खाली हैं। इच्छुक छात्रों को मौका देने पर विचार किया जाएगा। - भगत सिंह, प्रधानाचार्य, सह नोडल अधिकारी, आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें