फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंस्टा पर मैसेज करने पर 10वीं के छात्र को सात-आठ युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवकों में से एक लड़की का है परिचित, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। इंस्टा पर केवल हाय संदेश भेजने के विवाद में एक नाबालिग छात्र को सात-आठ युवकों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ युवक एक लड़के को घेरकर लात-घूंसों से पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित छात्र सेक्टर-48 के पी-ब्लॉक में रहता है।

बृहस्पतिवार देर शाम छात्र ने इंस्टा पर किसी को हाय लिख दिया था। आरोप है कि इलाके के ही एक युवक ने बातचीत के दौरान छात्र को मिलने के बहाने गली में बुलाया। वहां पहले से घात लगाकर बैठे सात-आठ युवकों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया और बाद में भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पिता ने दी शिकायत में बताया कि मारपीट की वजह इंस्टा पर किसी लड़की से बातचीत का विवाद है। हमलावरों में से एक आरोपी उस लड़की का परिचित है। पिता का आरोप है कि हमलावर खुद को बचाने के लिए लड़की का नाम ले रहे हैं, जबकि साजिश के तहत उनके बेटे को बुलाकर पीटा है। पास खड़े लोगों ने वारदात का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल है। पीड़ित परिवार ने एसजीएम नगर थाने में शिकायत दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें