फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर फ्रॉड कर 97 हजार ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हथीन क्षेत्र के गांव बिघावली निवासी एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिघावली निवासी शेखर (58) ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 5 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर बैंक खाते से संबंधित एक संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिया गया। इसके बाद में धोखाधड़ी से कुल 97 हजार 976 रुपये की राशि निकल जाने की जानकारी सामने आई। जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो मामले में धोखाधड़ी की आशंका जताई गई। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पैसे वापस दिलाने की मांग की। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें