फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा सेंटर के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका कुछ दिनों से अपनी बुआ के घर रिश्तेदारी के सिलसिले में आई हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने मथुरा जिले के ही रहने वाले मोसिम पुत्र जफरू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक फोन के माध्यम से लड़की से अश्लील बातें करता था और उस पर शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इस कारण नाबालिग लड़की मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। परिजनों के अनुसार युवक द्वारा लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण लड़की तनाव में आ गई जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर मृतका के पिता ने पिनंगवा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें