फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीन और बंचारी के नगाड़े की थाप पर झूमे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला: बीन और बंचारी के नगाड़े की थाप पर झूमे युवा
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के लिए वसंत पंचमी का पर्व पर्यटकों की बहार लेकर आया। सूरज की गुनगुनी धूप और सुहावने मौसम के कारण रविवार को मेले में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। चौपाल पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की धूम रही। पर्यटकों ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खींचीं तो फूड कोर्ट में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लिया। लोगों ने घरेलू जरूरत के उत्पाद सहित अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी की। यही नहीं, कई जगह कलाकारों द्वारा बजाई जा रही बीन और बंचारी के नगाड़े की थाप पर युवा जोड़े जोश में झूमते नजर आए।
मेले की बड़ी चौपाल पर रविवार को श्रीलंका, मिस्र, थाइलैंड, युगांडा, घाना के कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को लुभाया तो हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कलाकारों ने देश की अनेकता में एकता वाली संस्कृति के दर्शन कराए। जैसे जैसे सूरज चढ़ा मेले में आने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। लोगों ने खरीदारी भी खूब की, मेले में अपने उत्पाद लेकर आए शिल्पकारों के लिए रविवार का दिन काफी व्यस्तता भरा रहा। घरेलू साज सज्जा से लेकर परिधान, रसोई के उपकरण आदि की दुकानों पर काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह अपना मंच सजाए लोक कलाकारों ने कहीं बीन की धुन छेड़ी हुई थी तो कहीं बंचारी के नगाड़े की थाप पर युवक युवतियां वसंत के रंग में रंग कर नाचते झूमते नजर आए।
विज्ञापन


डीजीपी जेल ने भी लिया मेले का लुत्फ
मेले में हरियाणा जेल विभाग का भी स्टॉल लगाया गया है। यहां कैदियों द्वारा तैयार की गईं पेंटिंग, लकड़ी की कारीगरी, मंदिर, आयुर्वेदिक उत्पाद, चादर, कपड़े आदि सामान आम लोगों के लिए लगाया गया है। रविवार को डीजीपी जेल के सेल्वराज भी मेले में पहुंचे। उन्होंने स्टाल पर खरीदारी भी की। इस मौके पर जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, उप जेल अधीक्षक कुलदीप कुमार, ललित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नाबार्ड के 50 स्टॉल लगे
फरीदाबाद। ग्रामीण शिल्प और दस्तकारी को बढ़ावा देने और शिल्पकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाबार्ड ने सूरजकुंड मेले में 50 शिल्पकारों के स्टाल प्रायोजित किए हैं। रविवार को नाबार्ड के हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक अरुण कुमार शुक्ला ने इन स्टालों का दौरा कर शिल्पकारों से बातचीत की और उनके अनुभव के बारे में पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें