फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 मलेरिया मरीजों ने इलाज पूरा किया कि नहीं, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मलेरिया मरीजों के इलाज की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग
फरीदाबाद। मलेरिया पॉजिटिव 70 मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों से संपर्क करेंगे। मरीजों की जांच के लिए शुक्रवार को मलेरिया विभाग में मीटिंग की गई। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिला डेंगू-मलेरिया विभाग अधिकारी डा. राम भगत ने बताया कि अब तक मलेरिया पॉजिटिव मिले मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही हर दिन 20 प्रतिशत बुखार पीड़ितों के सैंपल स्लाइड बनाकर मलेरिया की संभावनाएं जांची जाएंगी। डा. रामभगत ने बताया कि मलेरिया पीड़ित व्यक्ति यदि 14 दिन का तय दवा कोर्स पूरा कर लेता है तो हमेशा के लिए बीमारी से निजात मिल सकती है। टीबी के रोगियों की तरह मलेरिया मरीज भी बीच में ही दवा कोर्स छोड़ देता है तो वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाता। ऐसे में बुखार पीड़ित होने पर ही मरीज में दोबारा मलेरिया होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया विभाग प्रभारी ने बताया कि हर दिन 150 घरों में लार्वा जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं। इससे करीब हर दिन लापरवाह लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें