ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने पर बांटी मिठाई
फरीदाबाद। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का विधेयक लोकसभा में सर्व सम्मति से पास होने पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने मिठाई बांटी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा हर वर्ग का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास नारे को हकीकत में बदल रहे हैं। हरेंद्र भड़ाना ने कहा कि पूरा ओबीसी वर्ग इस आयोग को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उन सभी सांसदों का धन्यवाद करता है, जिन्होंने इस आयोग को पारित कराने में सहयोग दिया है। आयोग के बनने से पिछड़े वर्गों का विकास तेजी से होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र जांगड़ा, प्रमोद, मनोज बलियान, प्रवीण चौधरी, मनीष टोंगर, उदयपाल प्रजापति, हरीश खटाना, मनोज, विकास कश्यप, सुनील पांचाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो