फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साववीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सातवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

फरीदाबाद। नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसायटी की सातवीं मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान रजनी मल्होत्रा के रूप में हुई है। परिवार वालों ने महिला के नीचे गिरने की वजह सफाई करते समय पैर फिसलना बताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरपीएस सवाना सोसायटी के फ्लैट नंबर-705 में रहने वाले विजयपाल मल्होत्रा ने पुलिस को बताया है कि शनिवार को वे और उनका बेटा अक्षित मल्होत्रा दोपहर को घर पर ही थे। उनकी पत्नी रजनी मल्होत्रा रसोई में सफाई कर रही थीं। तभी उन्हें रजनी के चीखने की आवाज सुनाई दी। वे दौड़कर रसोई में गए तो रजनी की चप्पलें सेल्फ के नीचे उतरी थीं और खिड़की खुली हुई थी। उन्होंने रसोई से बाहर नीचे झांककर देखा तो रजनी बाहर फर्श पर पड़ी हुई थी। वे दौड़कर नीचे पहुंचे। रजनी के सिर से काफी खून बह रहा था। वे उसे लेकर अस्पताल दौड़े, मगर तब तक रजनी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें