फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून एक्सप्रेस में सफर कर रही नाईजीरियन महिला की संदिग्ध हालत में मौत 17-57-12

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून एक्सप्रेस में सफर कर रही नाइजीरियन महिला की संदिग्ध हालत में मौत

फरीदाबाद। देहरादून एक्सप्रेस में सफर कर रही एक नाइजीरियन महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी और मुंबई जा रही थी। निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद महिला अचानक बेहोश हो गई। उसे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतार कर बीके सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने नाईजीरियन दूतावास को सूचना दे दी है।
देहरादून से चलकर बांद्रा जानेवाली 19020 देहरादून एक्सप्रेस से एबी कोच में एक नाइजीरियन महिला सफर कर रही थी। निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ ही देर बाद महिला अपनी सीट पर बैठे बैठे ही बेहोश होकर गिर गई। यात्रियों ने इसकी सूचना सूचना टीटीई को दी। टीटीई ने कंट्रोल रूम को मेसेज कर घटना के बारे में बताया और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला को उतारकर उपचार करवाने कर व्यवस्था करवाने को कहा। रात करीब 11.15 बजे ट्रेन ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर पहुंची। आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन से उतारकर तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पास से मिले बैग में से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दस्तावेज मिले, जिससे उसकी पहचान जॉन इक्बीनोसन लोगोस, नाईजीरिया के रूप में हुई। एम्स के दस्तावेजों के अनुसार महिला का वहां उपचार चल रहा था और शुक्रवार को ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि घटना के बारे में दिल्ली स्थित नाइजीरियन दूतावास को सूचना दे दी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उसके परिजन अथवा रिश्तेदारों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें