फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: बच्चे को अगवाकर की हत्या, बोरे में भर फेंका शव, गाड़ियों ने कुचला; क्षत-विक्षत हाल में मिली लाश

Tue, 11 Mar 2025 06:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक बच्चा 10 मार्च की शाम को एनआईटी एरिया से लापता हुआ था। इस बात की सूचना मृत बच्चे के पिता ने डायल 112 पर 11 मार्च को दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एनआईटी थाना एरिया से सोमवार दोपहर बाद से लापता 9 साल के बच्चे का शव मंगलवार दोपहर मांगरा एरिया में कट्टे में डालकर सड़क पर फेंक दिया गया। कट्टे को सड़क से गुजरने वाले वाहनों ने कुचल दिया जिसके चलते बच्चे का शव क्षत-विक्षत हो गया। मंगलवार सुबह डायल 112 पर बच्चे के लापता होने की सूचना के बाद मिले शव की पहचान उसके माता-पिता ने कपड़ों से की। जिसके बाद शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर एनआईटी थाना में दर्ज की गई है। थाना पुलिस के साथ ही अपराध शाखा टीमें भी केस की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। 

ये भी पढ़ेंः Haryana: खराब रास्ता, निर्माण कार्य... बाइक समेत नाले में गिरा पूरा परिवार, 2 मासूम बच्चों की डूबने से हुई मौत

 

फीस न भर पाने के कारण छूट गया था विनय का स्कूल
बच्चे के पिता महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अलग-अलग जगहों पर हाउसकीपिंग का काम करते हैं। रोज की तरह सोमवार को भी दोनों काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटे तो 9 साल का बेटा विनय घर पर नहीं मिला। अपने स्तर पर आस-पास के एरिया में तलाश किया लेकिन बच्चा नहीं मिला। विनय फीस न भर पाने के चलते अब स्कूल जाना छोड़ चुका था। रातभर बच्चे का पता नहीं चला तो मंगलवार सुबह डायल 112 पर कॉल कर बच्चे के लापता होने की सूचना दी गई। परिवार ने बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे वो घर से खाना खाकर खेलने चला गया था। फिर वो वापस नहीं लौटा। 


विज्ञापन

कट्टे से निकल रहा था खून
एनआईटी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान पता चला कि मांगर एरिया में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर किसी ने कट्टा फेंका हुआ था। इसे कई वाहन गुजरते हुए कुचल गए। तब कट्टे से खून निकलने लगा तो उसमें शव होने का पता चला। सूचना के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि ये शव बच्चे का है। एनआईटी थाना की पुलिस बच्चे के पिता को वहां लेकर गई तो शव की हालत पहचानने लायक नहीं थी। कपड़ों से ही बच्चे के शव की पहचान हुई। जिसके बाद शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस की टीमें अब मामले में जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें