फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चॉकलेट भेजने के नाम पर व्यापारी से 84 हजार ठगे

Sun, 14 Jan 2024 12:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे मामले में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर डॉक्टर को लगाया चूना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शहर के दो लोगों को ठगी का शिकार बनाकर 1.27 लाख की ठगी कर ली। पीड़ितों में एक डॉक्टर हैं। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस सोसाइटी निवासी भास्कर जौहरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कुछ दिनों पहले वह व्यापार के लिए नेट पर कुछ कंपनियों की वेबसाइट देख रहे थे। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम कपिल बताया। उसने कहा वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी का कर्मचारी है जो चॉकलेट बनाती है। सस्ते दाम पर इन्हें लेकर आगे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आरोपी ने व्यापार के लिए चॉकलेट भेजने के नाम पर 84 हजार रुपये ऐंठ लिये। तय समय पर चाकलेट नहीं आने पर भास्कर ने आरोपी को फोन किया तो वह बंद था। इसके बाद पीड़ित ने संबंधित कंपनी से मामले की जांच की तो पता लगा कंपनी में कोई कपिल नाम का युवक काम नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर डॉक्टर से ठगे 43 हजार
एक अन्य मामले में साइबर ठगों ने डॉक्टर को निशाना बनाकर 43 हजार की ठगी कर दी। दयालनगर निवासी डॉ. सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 11 जनवरी को उनके मोबाइल पर अंजान व्यक्ति का कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बनवाने का अच्छा ऑफर सुनकर उन्होंने हां कर दी। आरोपियों ने उनसे क्रेडिट कार्ड संबंधित जानकारी लेकर खाते से करीब 43 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें