फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई जैन सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई जैन सभा
फरीदाबाद। एसएस जैन सभा, सेक्टर-15 फरीदाबाद ने केरल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। संस्था ने पीड़ितों की सहायता के लिए 71 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की है। इस राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। संस्था के महामंत्री एसएन जैन ने बताया कि उनकी संस्था समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में हमेशा आगे रहती है। बाढ़ पीड़ितों के लिए सिर्फ दो ही दिनों में संस्था ने यह सहायता राशि जमा की। इसमें सभा के प्रधान अजीत जैन, सुशील जैन, रविंद्र जैन, जिनेश्वर जैन और धीरेन पारिख आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया
फरीदाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दिए जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी मार्केट में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। नागरिक जागरूकता मंच के बैनर तले आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. मथुरेश जायसवाल, अनिल शर्मा, रवि मारवाह, डॉ. शत्रुघभन सिंह सुपर्णा, इंदु सैनी और कल्पना शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें