हरिद्वार की वृद्धा को देवीलाल आश्रम में मिला आश्रय
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी रोज गार्डन के पास बने सत्संग भवन की दीवार के पास लावारिस हालत में बैठी मानसिक रूप से कमजोर हरिद्वार की वृद्धा को नवजन मोर्चा समिति ने आश्रय दिया। समिति के संचालक किशन लाल बजाज ने वृद्धा को ताऊ देवीलाल आश्रम में जगह दी है।
उन्होंने बताया कि किसीे अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें इस वृद्धा के बारे में फोन पर सूचना दी थी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्धा को एंबुलेंस में आश्रम लेकर आए। वृद्धा ने अपना नाम दयावती उम्र लगभग 80 वर्ष निवासी हरिद्वार बताया। उसे हरिद्वार से उसके रिश्तेदारों ने बस में बिठा दिया था। उसे तो यह नहीं बताया गया की बस फरीदाबाद जा रही है। भूखे-प्यासे वह किसी तरह फरीदाबाद पहुंची। एक रिक्शे वाला उसे जहां छोड़ गया, वहीं दीवार के सहारे बैठी थी।
----
ब्यूरो