फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेजी आंधी में टूटे बिजली के 8 खंभे, 28 घंटे से 12 गांव की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली न होने से रही पानी की भी समस्या, अंधेरे में बिजली कर्मियों ने नहीं किया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बुधवार की शाम चार बजे तेज आंधी के कारण गांव कांवरा में लगे 8 बिजली के खंभे टूट गए, जिसकी वजह से गांव कांवरा सहित 12 गांव के लोगों को 28 घंटे तक बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली नहीं आने की वजह से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। ग्रामीण वासियों का कहना है कि रात को अंधेरा होने की वजह से बिजली विभाग के कर्मचारी के कार्य नहीं कर पा रहे थे, इसलिए सुबह कार्य दोबारा से शुरू किया गया। जिसके चलते देर शाम 8 बजे तक किसी भी क्षेत्र में बिजली नहीं आई थी।

गांव कांवरा के सरपंच कृष्ण, गांव राजपुरा के सरपंच जितेंद्र, गांव अलीपुर के सरपंच सुनिल, अनिल मंगला ने बताया कि गांव कांवरा में बिजली विभाग की ओर से सप्लाई के लिए बिजली के खंभे लगाए हुए है। बुधवार चार बजे तेज आंधी आने की वजह से गांव में लगे 8 बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। जिससे गांव सहित 12 अन्य गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को शिकायत की। लोगों ने बताया कि गांव की मिट्टी चिकनी होने की वजह से आंधी के आते ही बिजली के खंभे टूट गए। उन खंभों को ठीक करने के लिए देर शाम कर्मचारी गांव में आ गए, लेकिन रात होने की वजह से खंभों को पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया। जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे दोबारा से कर्मचारी खंभों को लगाने में जुट गए। इन बिजली के खंभों के टूटने से गांव कांवरा, गांव डूंगरपुर, गांव राजपुर कला , गांव अलीपुर , गांव शिकारगाह, गांव लतीफपुर, गांव शाहजहांपुर, गांव चिरसी, गांव कबुलपुर खादर, गांव कबुलपुर, गांव साढोला और गांव जसाना में रहने वाले लोग 28 घंटे से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे पर जो लाइन जा रही थी वह हाईवोल्टेज लाइन थी। जिसकी वजह से मेन सप्लाई ही बाधित हो गई। बिजली विभाग के एसडीओ सुनील का कहना है कि खंभे टूटने की वजह से 12 गांव में बिजली बाधित है। जिसकी वजह से लोगों को करीब 28 घंटे तक बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जगहों पर बिजली रही बाधित

गांव बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे भाटिया कॉलोनी में आपूर्ति विफलता के कारण 6 घंटे तक बिजली कट लगा। बिजली कट लगने की वजह से लोग जो देर तक सोते थे वह जल्दी उठ गए। जल्दी उठने के बाद भी उनका कोई भी कार्य समय पर नहीं हुआ। क्योंकि बिजली कटौती के साथ लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। भाटिया कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि सुबह 4 बजे बिजली कट लग गया। लोगों ने कंट्रोल रूम में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। करीब 6 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति की गई। अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति विफलता के कारण कट लग था। उसको ठीक होने में समय लगता है। वहीं कल्याणपुरी में भी लोगों को 5 घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफार्म खराब हो गया था। उसको ठीक करने में पांच घंटे का समय लगा। इसके अलावा मुजेसर, सरुरपुर, सेक्टर 25, सेक्टर 58, सेक्टर 23, सेक्टर 6, आईएमटी एरिया में भी बिजली कटौती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें