फरीदाबाद। जिले में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है, जो अब 92.5 फीसदी पहुंच गया है। मंगलवार को 78 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वहीं 132 नए मामले की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई। इसके अलावा संक्रमण की चपेट में आने से दो मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सेक्टर-55 और इसके बाद जवाहर कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी से आए हैं। अजरौंदा में रहने वाले 70 वर्षीय और सेक्टर-16 में रहने वाली 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। दोनों कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियां थी। उनका अंतिम संस्कार कोरोना नियमानुसार किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-9, 22, 37, 62, 78, 82, 88, एयरफोर्स कॉलोनी, शिव दुर्गा विहार, यादव कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, खेड़ीकलां, कृष्णा कॉलोनी, आदर्श नगर, बड़ौली, पुरी प्राणायाम, जसाना, मच्छगर, जुन्हेड़ा, दयालपुर, अहीरवाड़ा, सैनिक कॉलोनी, जैन कॉलोनी, डीग, भारत कॉलोनी, हरि विहार, नीमका जेल, अमर नगर, इंद्रा कॉम्प्लेक्स, न्यू जनता कॉलोनी, तुलसी कॉलोनी, ओल्ड प्रेस कॉलोनी, सारन, मुजेड़ी, एनआइटी दो, ईएसआइसी कैंपस, मोहबताबाद, धौज, बुखारपुर से कोरोना का एक-एक मामला आया है।
वहीं सेक्टर-3, 16, बल्लभगढ़, चार्मवुड, चंदावली, भूदत्त कॉलोनी, सेहतपुर, अजरौंदा, छांयसा, तिगांव, पर्वतिया कॉलोनी में दो-दो पॉजिटिव पाए गए हैं। एसजीएम नगर, एनआइटी एक, पांच, सेक्टर-70 से तीन नए मामले आए हैं। वहीं सेक्टर-15, 23 से चार-चार और एनआइटी तीन से पांच, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी से छह-छह व सेक्टर-55 से नौ कोरोना के नए मामले आए हैं।
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब तक 12814 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11852 ठीक हुए हैं। वहीं 172 कोरोना संक्रमितों की मौत चुकी हैं। 790 सक्रिय मामले हैं। एक लाख की आबादी में 7717 निवासियों की कोरोना जांच हो रही है। कोरोना के दोगुने की रफ्तार 88 दिन हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 138910 सैंपल लिए हैं। इनमें से 392 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कोरोना से बचाव के लिए मास्क अवश्य लगाए। दो गज की दूरी का पालन करें। घर के आसपास अगर कोई कोरोना संक्रमित हो तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को दें।