फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों ने तीन लोगों से ठग लिए 7.41 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश व टेलीग्राम टास्क के बहाने की ठगी
विज्ञापन

- पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज की

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने तीन लोगों से 7.41 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे और शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी की। तीन शिकायतकर्ताओं में एक 21 साल की युवती भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत गोठड़ा मोहबताबाद निवासी रितिक ने दी है। इनका कहना है कि 21 अगस्त को आरोपियों ने संपर्क किया। फिर टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर रुपये कमाने का ऑफर दिया। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1,08,900 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत धीरज नगर निवासी 21 साल की युवती ने दी है। युवती का कहना है कि 30 अप्रैल 2025 को साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। आरोपियों ने शुरू में कुछ ट्रेनिंग दी। आरोप है कि 17 जून तक आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश के बहाने 2.31 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में न मुनाफा मिला और न ही रिफंड। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सुनपेड़ निवासी विनोद कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 23 से 26 अगस्त के दौरान आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 4,01,901 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें