फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छह दिन में 73 पुराने वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है विशेष अभियान
विज्ञापन

10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यातायात पुलिस ने पुराने और प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले छह दिनों में 73 वाहनों को जब्त किया है। अभियान 16 जून से चलाया जा रहा है, जिसके तहत 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एनसीआर में प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में पांच, फरवरी में दो, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 102 और 21 जून तक 119 वाहनों को जब्त किया गया। इस तरह वर्ष 2026 में अब तक कुल 254 पुराने और प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यातायात पुलिस का कहना है कि पुराने वाहन अधिक प्रदूषण फैलाते हैं और तकनीकी खामियों के कारण दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ाते हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का उपयोग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें