फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन छूटने के डर से बच्ची को प्लेटफार्म पर छोड़ गई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन छूटने के डर से बच्ची को प्लेटफार्म पर छोड़ गई मां
विज्ञापन

फरीदाबाद। ट्रेन छूटने के डर से एक महिला अपनी पांच साल की बच्ची को प्लेटफार्म पर उतार कर चली गई। प्लेटफार्म पर अकेली रो रही मासूम को जीआरपी के जवान थाने ले आए और बिस्कुट टॉफी देकर उसे बहलाया। कुछ ही देर में पिता एसजीएम नगर निवासी राजू जीआरपी थाने पहुंचा, वहां बच्ची को उन्हें दे दिया गया।
विज्ञापन

राजू ने बताया कि उसकी पत्नी बच्ची को लेकर मायके गई हुई थी। मंगलवार को पत्नी को किसी काम से दिल्ली जाना था। दोनों में तय हुआ था कि राजू ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंच जाएगा और पत्नी बच्ची को उसके हवाले कर ट्रेन से दिल्ली चली जाएगी। ट्रेन जब ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तब तक राजू नहीं आ पाया था। ऐसे में महिला ने पांच साल की बेटी को प्लेटफार्म पर उतार दिया और ट्रेन चलने पर उस पर सवार होकर दिल्ली रवाना हो गई। मां को जाता देख बच्ची रोने लगी, प्लेटफार्म पर घूम रहे जीआरपी सिपाही लक्ष्मण ने उसे गोद में उठाया और थाने ले गया। बच्ची को बिस्कुट टॉफी देकर बहलाया जा रहा था कि पिता राजू उसे खोजते हुए आ गया। कागजी कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें