फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से भरी बस पर अराजकतत्वों ने पथराव किया 20-24-05

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों से भरी बस पर अराजक तत्वों ने पथराव किया
विज्ञापन

फरीदाबाद। धौज रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की बस पर मंगलवार शाम कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। चालक ने समझदारी से हमलावरों के बीच से बस निकाली और पुलिस को सूचना दी। पथराव में तीन विद्यार्थियों को हलकी चोटें आईं। पुलिस ने चोटिल छात्रों को प्राथमिक उपचार दिलाया। पत्थरबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

धौज रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की बस मंगलवार शाम विद्यार्थियों को लेकर शहर की ओर आ रही थी। समयपुर रोड पर बस जैसे ही राजीव कॉलोनी स्थित पवन अस्पताल के पास पहुंची सड़क पर दोनों ओर से आठ दस लड़कों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में चालक ने हिम्मत नहीं हारी और बस को हमलावरों से दूर निकाल ले गया। इस दौरान पत्थर और शीशा लगने से तीन छात्र चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 55 थाने की पुलिस ने चोटिल छात्रों को प्राथमिक उपचार दिलाया। विश्वविद्यालय की बस पर इतने लोगों ने हमला क्यों किया इस विषय में छात्र भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय के किसी छात्र या स्टाफ का किसी स्थानीय युवक से झगड़ा या विवाद हुआ होगा। युवक और उसके साथियों ने बदला लेने के लिए बस पर पथराव किया होगा। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि छात्रों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जाएगी, पथराव किसने और क्यों किया यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें