शहर में कई जगह आज 5 घंटे का पावर कट
फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्र बल्लभगढ़ और एनआईटी-5 के साथ ही बीके सिविल अस्पताल में शनिवार को 3 से 5 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मरम्मत कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सिविल अस्पताल में बिजली आपूर्ति की सूचना के साथ ही जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में से औद्योगिक क्षेत्र में भी समय से तैयारी के लिए पूरी सूचना दिए जाने की तैयारी है। जिला बिजली वितरण निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार पावर सप्लाई से संबंधित मरम्मत कार्य करने के लिए ही बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे बिजली निगम उपभोक्ताओं को भविष्य में होने वाली समस्याओं के लिए राहत रहेगी। ब्यूरो