अगले महीने से नई इमारत में लगेगी अजरौंदा
राजकीय प्राथमिक स्कूल की कक्षाएं
- जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने 15 दिन में नई इमारत बनाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हादसे के बाद 15 दिनों में ही स्कूल की नई इमारत का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नई स्कूल की इमारत की सीढ़ियों के शेड बनाए जाने के लिए तीन दिन और इमारत बनाए जाने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है।
बुधवार दोपहर स्कूल का गेट गिरने से दो विद्यार्थी घायल हो गए थे। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विद्यार्थी सुरक्षा में भविष्य में कोई खामियाजा न उठाना पड़े इसके लिए 15 दिनों में ही नई इमारत का काम पूरा करने के निर्देश आधिकारिक रूप से दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही स्कूल इंचार्ज के नाम कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इससे स्कूल निर्माण में अब तक बरती गई लापरवाही का पता लगाया जा सकेगा। सोमवार को सब डिविजनल ऑफिसर की निगरानी में एक बार और स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा। जारी निर्देशों की पालना को भी निरीक्षण के दौैरान ध्यान में रखा जाएगा।