फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के नए आइडिया से इंस्पायर होगा इंडिया, मानक स्कीम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्यार्थियों के विचारों को मिलेगा सरकार से प्रोत्साहन
- कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थी नए आइडिया के लिए मानक स्कीम के तहत कर सकते हैं आवेदन
- 31 जुलाई आवेदन की आखिरी तारीख, मान्यता प्राप्त स्कूल के विद्यार्थियों के मिलेगा लाभ
- जिला स्तर पर चुनिंदा विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन, 60 चुनिंदा प्रोजेक्ट को राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा प्रदर्शित

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्कूली बच्चों के लीक से परे आइडिया को मुकाम तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार एक लाख स्कूली विद्यार्थियों को मानक (मिलियन माइंडस ऑगमेंटिंग नेशनल इंस्पीरेशन एंड नॉलेज) का लाभ इस बार से देने जा रही है। मानक को इंस्पायर अवार्ड के साथ जोड़कर स्कूली विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। विज्ञान अध्यापकों के साथ मिलकर कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों को नया सोचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यार्थियों के नए विचारों को स्कूल में भी तरजीह दी जाए, इसके लिए इस बार से अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा। मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, डिजिटल इंडिया के लिए नवोन्मेष विचार (इंवोटेवि आइडिया) 10 से 15 वर्ष के विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों के विज्ञान विषय प्रभारी इसके लिए आवेदन करा सकेंगे।
देश भर में केंद्र सरकार की मानक स्कीम के तहत स्कूली विद्यार्थियों के आइडिया को तवज्जो दी जा रही है। बशर्ते ये आइडिया किसी सामाजिक बदलाव, विकास और बेहतरी के लिए हो। जिससे किसी उत्पाद, सेवा और सेवा क्रम या प्रक्रिया में बेहकरी के लिए बदलाव किए जा सकें। विद्यार्थियों को प्राथमिक चरण में केवल अपने इनोवेटिव आइडिया को ई-एमआईएएस पर अपलोड कर अपनी जानक ारी साझा करनी होगी। जिला स्तर पर उम्दा आइडिया देने वाले विद्यार्थियों को नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के तहत दस हजार रुपये इनामी राशी दी जाएगी। विद्यार्थियों को इनोवेटिव आइडिया के सेलेक्शन के बाद 15 अगस्त तक प्रोत्साहन राशी के रुप में दस हजार रुपये दिए जाएगें। जिले की कुल एंट्री में से बेस्ट 10 फीसदी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह मिलेगी। राज्य स्तर पर चुनिंदा एक हजार विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा,ताकि इनोवेटिव आइडिया को वास्तविक रूप दिया जा सके। इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यार्थी चुने जाएगें। इसमें से बेस्ट 60 विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी विज्ञान भवन में की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए ये है लाभ
मान्यता प्राप्त स्कूल के विज्ञान विषय प्रभारी स्कूल से अधितकम पांच विद्यार्थियों के इनोवेटिव आइडिया को ई-एमआईएएस(मैनेजमेंट ऑफ इंस्पायर इंडिया स्कीम) के तहत आवेदन कर सकते हैं। चुनिंदा आइडिया को जिला , राज्य और राष्ट्र स्तर पर प्रोत्साहन राशी दी जाएगी। विद्यार्थियों को इनोवेटिव आइडिया पर काम करने के लिए प्रयोगशाला एक्सपर्ट हेल्प और आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। विद्यार्थियों के ए-ग्रेड आइडिया होने पर कमर्शियलस्तर पर इसका प्रयोग होने पर लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
स्कीम पहले से मौजूद है इस बार से इसमें कुछ जरुरी बदलाव किए गए हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी अपने इनोवेटिव आइडिया देने के लिए आगे आए। अध्यापकों के लिए भी इसका फायदा इसी बार से स्कीम में लागू किया जाएगा।
-एके शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें