फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में देवउठनी एकादशी पर शादी के बंधन में बंधेंगे 700 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सभी मैरिज गार्डन, हॉल, धर्मशाला और होटलों में बुकिंग हो चुकी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चार माह के इंतजार के बाद देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। 1 नवंबर शनिवार से शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। यह शुभ मुहूर्त 12 मार्च तक चलेगा। देवउठनी एकादशी पर शहर में करीब 700 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे । शहर के सभी मैरिज गार्डन, हॉल, धर्मशाला और होटलों में बुकिंग हो चुकी है।
एनआईटी बस अड्डे के समीप स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर के पुजारी पंकज तिवारी ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। इसे शादियों का सबसे बड़ा अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु चार शयन के बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को निद्रा से उठेंगे। देव उठनी एकादशी को अबूझ सावा होने के कारण शहर में शहनाइयों की गूंज रहेगी। आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चार महीनों तक शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रम निषेध रहते हैं।
विज्ञापन


इस दिन हैं शुभ मुहूर्त : पंडित पंकज के अनुसार नवंबर में 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, और 30 को शुभ मुहूर्त है। वहीं दिसंबर में 4, 5 और 6 तारीख को शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा 16 जनवरी से 12 मार्च तक और 16 अप्रैल से 10 जुलाई तक शुभ मुहूर्त है। ।
विज्ञापन




हलवाई, पंडितों की एडवांस बुकिंग

शादियों के चलते हलवाई, पंडितों की मांग भी बढ़ गई है। इसके अलावा धर्मशाला, मैरिज हॉल, मैरिज गार्डन, फार्म हाउस, वाहनों की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। एक मैरिज हॉल संचालक का कहना है कि उनके पास 50 हजार से 2 लाख रुपये तक कैटरिंग की व्यवस्था है। इसके अलावा टेंट की बुकिंग हो चुकी है। एक टेंट वाले के पास लगभग दो जगह की बुकिंग हो चुकी है। एनएच-5 स्थित टैंट हाउस के संचालक अशोक के अनुसार उनके पास कई बुकिंग हैं। टेंट अरेंजमेंट भी तीन श्रेणियों में किया जा रहा है। पहली श्रेणी में 5-30 हजार रुपये, दूसरी में 35-50 हजार और तीसरी श्रेणी में 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की रेंज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें