संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अक्तूबर में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ सहित कई त्योहारों पर लोगों ने फलों और मिठाई से लेकर सोने-चांदी तक कई सामानों की जमकर खरीदारी की है। इसके चलते सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में शहर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है। अक्तूबर के जीएसटी संग्रहण के आंकड़े 1 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
शहर के एनआईटी 4 स्थित केंद्रीय माल और सेवा कर आयुक्तालय के अधिकारियों ने बताया कि 22 सितंबर से जीएसटी दरें कम होने के बाद जब अक्तूबर के आंकड़े आएंगे तो देखना दिलचस्प होगा। उन्होंने बताया कि त्योहार के चलते जीएसटी राजस्व विभाग के खाते में वृद्धि होना तो लगभग तय है, पर किस सेक्टर से सबसे ज्यादा टैक्स आया है, इसपर भी हमारी निगाहें होंगी।