फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने 7 को देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता आगामी सात अप्रैल को नगर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता एटक के कामरेड विशंभर सिंह ने की। संचालन कंवीनर लालबाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एटक के आरएन सिंह, सीटू के वीरेंद्र सिंह डंगवाल, हिंद मजदूर सभा से आरडी यादव, डीएन मिश्रा मौजूद रहे। बैठक में बिजली के मीटर की सिक्योरिटी के नाम पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सरचार्ज वसूल करने की कड़े शब्दों में आलोचना की गई। काउंसिल ने प्रशासन से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय भार डालने की योजना को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सरकार जानबूझकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। इसकी वजह से आम लोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैठक में नगर निगम प्रशासन फरीदाबाद के द्वारा जमालपुर खोरी और जमाई कॉलोनी में वर्षो से बने मकानों को बिना नोटिस के तोड़ने की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। इन मांगों को लेकर आगामी सात अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मुद्दा उठाया जाएगा।
बिजली बिलों के खिलाफ विधायकों को सौंपे ज्ञापन
बल्लभगढ़। सेव फरीदाबाद की टीम ने एडवांस में लिए जा रहे चार महीने के बिजली के बिलों को लेकर शनिवार को फरीदाबाद के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा, पृथला विधायक नैनपाल रावत, एनआईटी विधायक नीरज शर्मा के अलावा भाजपा के तिगांव विधायक राजेश नागर को ज्ञापन सौंपा। संस्था के लोगों का कहना है कि यह बिल अनावश्यक नियमों के तहत वसूले जा रहे हैं। इस नियम को वापस लिया जाए। संस्था संयोजक पारस भारद्वाज के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। समस्या को लेकर शिवकुमार वशिष्ठ ने बताया कि यह ज्ञापन कई सेक्टरवासियों के सहयोग से जनहित में दिए गए हैं। संस्था सदस्यों का कहना है कि जनता अभी कोविड-19 में हुए आर्थिक नुकसान से उबरी नहीं है। ऐसे में अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना जनता की कमर तोड़ने जैसा है। इस अवसर पर सूचित कौशिक ,राजेश कुमार, राजवीर सिंह ,विकास सिंह, सुरेंद्र अरोड़ा, भोलू प्रधान ,अतुल खन्ना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें