फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: असावटी अंडरपास में भरा 7 फीट पानी, एनआईटी में खुले नाले में गिरा स्कूली छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में मानसून आते ही प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई है। जिले में जल निकासी की बदहाली का खामियाजा अब मासूम स्कूली बच्चों और राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव असावटी स्थित रेलवे अंडरपास में करीब 7 फीट तक पानी भर गया। जलभराव के बावजूद वाहन चालक जान जोखिम में डालकर अंडरपास पार करने को मजबूर हैं। वहीं एनआईटी 86 क्षेत्र में भी एक स्कूली छात्र सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने बिना देर किए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


2020 में बना था अंडरपास, अब बना आफत का कारण

पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव असावटी में रेलवे की ओर से साल 2020 में अंडरपास का निर्माण किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य गांव असावटी से डीग मार्ग के जरिये पलवल जिले के लोगों को आसानी से बल्लभगढ़ और फरीदाबाद से जोड़ना था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अंडरपास काफी नीचा बना हुआ है। भूजल स्तर ऊपर होने और आसपास बने खेतों का पानी भी इसी में आने के कारण हल्की सी बारिश में ही पूरा अंडरपास लबालब भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें