फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश का झासा देकर 6.88 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एक व्यक्ति ने 6.88 लाख रुपये ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर पीड़ित को शिकार बनाया। साइबर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी विशाल मेहरा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनको 23 जून को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। उसमें लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटे मुनाफा देने के बारे में बताया जा रहा था। झांसे में आकर आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने फर्म के बारे में बताकर विश्वास में ले लिया। उनको खाता नंबर भेजकर निवेश की राशि भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों को कई बार में कुल 6,88,988 रुपये भेज दिए। जब कुछ समय बाद पीड़ित ने मुनाफे की राशि मांगी तो आरोपियों ने और निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने निवेश के लिए मना कर दिया। मूलधन के साथ मुनाफा वापस करने के लिए कहा तो आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया। उसके बाद पीड़ित को साथ में साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस के पास मामले की शिकायत की। साइबर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें