फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का टेंडर दिलाने के नाम पर 6.64 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने तीन अलग-अलग लोगों के खातों से उड़ाए रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने शनिवार को ठगी के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पहली वारदात में सेक्टर-23ए निवासी टायर व्यापारी गौरव पूरी को ठगों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का बड़ा टेंडर दिलाने का लालच देकर अपना शिकार बनाया। 17 से 20 अप्रैल के बीच हुई इस घटना में जालसाजों ने खुद को आईओसीएल का चीफ बताकर वेंडर रजिस्ट्रेशन के नाम पर गौरव से 6,64,820 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाना एनआईटी में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बसेलवा कॉलोनी निवासी श्रमिक अमर सिंह कुशवाहा के साथ धोखाधड़ी हुई। 13 मार्च को एक फर्जी बैंक कर्मचारी ने उन्हें फोन कर क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा दिया और उनके खाते से 82,900 रुपये साफ कर दिए। इस मामले में भी साइबर थाना सेंट्रल ने 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। तीसरी वारदात एनआईटी निवासी मोक्ष गेरा के साथ हुई जिनके क्रेडिट कार्ड का डेटा चोरी कर ठगों ने दो मार्च को दोपहर के समय महज कुछ ही मिनटों में 43,419 रुपये उड़ा लिए। मोक्ष की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी ने 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि तीनों मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें