फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड में बनेगा 66 केवी बिजली सबस्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड वासियों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमटेड (एचवीपीएनएल) ने मानव रचना के पास 66 केवी सब स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। इस योजना पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सूरजकुंड क्षेत्र में बिजली सप्लाई यूएसए सबस्टेशन और सेक्टर-46 सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जाती है। बिजली का लोड अधिक होने के कारण फाल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या ज्यादा रहती है, जिससे लोग काफी परेशान रहते है। इसके साथ ही यहां बिजली विभाग की ओर से आए दिन मरम्मत कार्य के नाम पर बिजली कटौती की जाती है। एचवीपीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि सब स्टेशन बनने के बाद अन्य स्टेशन पर बिजली का भार कम हो जाएगा। इस सब स्टेशन को गैस आधारित (जीआईएस) बनाया जाएगा। नगर निगम की तरफ से जमीन आवंटन किया जाना है।
विभाग के एक अधिकारी कहा कि सूरजकुंड क्षेत्र वीआईपी क्षेत्र में शामिल है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के अलावा अन्य कई कार्यक्रम होते हैं। इन आयोजन के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। इस सब स्टेशन के निर्माण से सूरजकुंड क्षेत्र को निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहेगी। इसके अलावा अनंगपुर, लकड़पुर, दयालपुर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, इरोज सोसाइटी को बिजली सुविधा देना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वर्जन
सूरजकुंड में 66 केवी का बिजली सबस्टेशन बनाने की योजना है। नगर निगम से जमीन आवंटन के प्रयास किए जा रहे हैं। ये मामला अब फॉरेस्ट विभाग में चला गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद सबस्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - एमएल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें