फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने वाहन चोरी के मामले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डबुआ कालोनी निवासी अमित के रूप में हुई है। आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की थाना डबुआ में एक व थाना पल्ला में दो वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा बल्लभगढ़ एरिया में कार से बैटरी व थाना पल्ला एरिया में दुकान से चोरी की भी वारदात की। पुलिस ने आरोपी से चोरी की कुल 5 वारदात सुलझाई है। आरोपी ने बताया कि वह बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। गलत दोस्तों की संगत के चलते उसने गांजे का नशा करना शुरू कर दिया। जब पैसे खत्म हो गए तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी से तीन मोटरसाइकिल, एक कार बैटरी, तीन हजार रुपये नकद और 5 कंबल बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें