फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राजगुरू को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहीद राजगुरु को याद किया
फरीदाबाद। आजादी के शहजादे संस्था ने शुक्रवार को आधारशिला पब्लिक स्कूल में क्रांतिकारी अमर शहीद शिवराम राजगुरु की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा ने की।
विज्ञापन

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हरीशचंद्र आजाद ने कहा कि अमर शहीद शिवराम राजगुरु भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी थे। उन्हें शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव के साथ मात्र 23 वर्ष की आयु में ही फांसी पर लटका दिया गया था। उनकी शहादत आजादी की लड़ाई के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि राजगुरु छत्रपति शिवाजी की छापामार युद्ध शैली के बड़े प्रशंसक थे। वह चंद्रशेखर आजाद से इतने प्रभावित हुए कि उनकी पार्टी हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी से तत्काल जुड़ गए। राजगुरु एक अच्छे निशानेबाज थे। इस मौके पर तिलकराज शर्मा, ज्योति, वैभव शर्मा, आकांशा, मनीषा, कोमल, शिखा, आशा, सुमन आदि ने भी राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें