फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी में 606 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में बुधवार को 606 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई और 252 स्वस्थ भी हुए। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 34 हजार से पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय संक्रमित सहित गांव खेड़ी कला निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति और दयालनगर निवासी 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। तीनों की मौत का कारण दीर्घकालीन बीमारियों के साथ कोरोना का संक्रमण होना माना गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, अब तक जिले में 285 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिले में अब तक 34 हजार 243 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 29 हजार 851 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में 4107 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 440 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 3667 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 83 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 18 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि फिलहाल 12 प्रतिशत मरीज जांच में मिल रहे हैं। मौजूदा समय में प्रति एक लाख की आबादी पर 15 हजार 887 सैंपल इन दिनों लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2379 सैंपल लिए गए हैं इनमें से 389 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक जिले में कुल 2 लाख 85 हजार 969 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें