फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 600 पशुओं का टीकाकरण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए चलाए जा रहा है अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बल्लभगढ़। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाए जा रहा है। विभाग की टीम घर-घर जाकर पशुओं को वैक्सीन लगा रही है। साथ ही लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक भी कर रही है। अभियान के तहत बुधवार को नीमका और भूपगढ़ गांव में 600 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


राजकीय पशु औषधालय नीमका के इंचार्ज वीएलडीए राजबेल देशवाल ने बताया कि पशुओं के संक्रामक रोग मुंह व खुरपका तथा गल घोटू होते हैं, जो एक पशु से दूसरे पशु में फैल जाते हैं। यह रोग दाना, चारा, पानी, हवा आदि से फैल जाते हैं। ज्यादा गंभीर हालत होने पर पशु की मौत भी हो जाती हैं। इसलिए पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें