फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 21 लाख की ठगी, टेलीग्राम ग्रुप की मदद से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 21 लाख की ठगी, टेलीग्राम ग्रुप की मदद से की ठगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने गुड़गांव में नौकरी करने वाले युवक को मोटे मुनाफे का झांसा देकर 21 लाख 17 हजार रुपये हड़प लिए। ठगों ने उसे टेलीग्राम के जरिये जॉब ऑफर भेजा था और धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को साइबर थाना एनआईटी फरीदाबाद ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिकायत के अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी पीड़ित 28 सितंबर को टेलीग्राम पर सक्रिय था, तभी उसके पास एक लिंक आया जिसमें पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का ऑफर दिया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही वह विकास शर्मा नाम के यूजर से जुड़ गया, जिसने उसे एक ग्रुप में शामिल कर लिया। ग्रुप में उसे छोटे-छोटे क्लिक टास्क करने को कहा गया और हर टास्क पर मुनाफा देने का वादा किया गया।
विज्ञापन



विश्वास बनाने के लिए ठगों ने शुरुआत में कुछ टास्क पूरे करने के बाद पीड़ित के अकाउंट में दो से तीन गुना रकम वापस भेज दी। इस झांसे में आकर युवक ने अपने दोस्तों और बैंक से कर्ज लेकर भी पैसे लगाने शुरू कर दिए। ठग लगातार यह दिखाते रहे कि उसका प्रॉफिट बढ़ रहा है और ग्रुप में उसकी कमाई के स्क्रीन शॉट भी शेयर करते रहे।


लेकिन जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने जीएसटी शुल्क और सर्विस चार्ज के नाम पर और रकम भेजने को कहा। पैसे निकालने की उम्मीद में उसने और पैसा ट्रांसफर कर दिया। कुछ समय बाद जब कोई रिफंड नहीं मिला तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन



साइबर थाना एनआईटी के जांच अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और ट्रांजक्शन का ब्योरा जुटाया जा रहा है। फिलहाल ठगों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन मामले की गहराई से जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें