फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक दिन में 60 आरोपी गिरफ्तार, 45 मामलों में पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास, अपहरण, शस्त्र अधिनियम और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े 11 आरोपी भी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस ने छह अगस्त को कार्रवाई करते हुए 45 अलग-अलग मामलों में 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में अपहरण, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े 11 आरोपी भी शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान दो देसी पिस्तौल, 1.82 किलोग्राम गांजा और 11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। अभियान के तहत वांछित, सक्रिय और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने एक दिन में 45 मामलों में कार्रवाई कर 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई। अपहरण, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और मादक पदार्थ संबंधी मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में हसीन उर्फ खुला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 416 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से मादक पदार्थ संबंधी चार प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन का उद्देश्य वांछित और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से शुरू हुए अभियान में फरीदाबाद पुलिस अब तक 273 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें