फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चचेरे भाई के घर में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई के घर में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार-पैसों के लेनदेन की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारिश में भीगने की बात कहकर कपड़े बदलने के बहाने चचेरे भाई के घर के परिसर में पहुंचे युवक ने वहां आग लगा दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पैसों के लेनदेन को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। धौज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गांव आलमपुर निवासी गुलशन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव आलमपुर निवासी प्रवीण ने शिकायत दी कि 6 अगस्त 2026 को उसका ताऊ का लड़का गुलशन उसके घर आया। उसने बताया कि वह बारिश में भीग गया है और कपड़े बदलने की बात कहते हुए घर के परिसर में चला गया। कुछ देर बाद वहां आग लग गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर धौज थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका प्रवीण के साथ पैसों का लेनदेन था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने बदला लेने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें