फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोजगार मेले में 550 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 40 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1100 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सर्वोवर पोर्टिका में आयोजित राष्ट्रीय रोजगार मेले में करीब 550 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। चयन होने पर युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। रोजगार मेले का आयोजन केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में जीतो फरीदाबाद चैप्टर फाउंडेशन, मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद और आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 40 से 50 प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों ने हिस्सा लिया। इनमें विक्टोरा इंडस्ट्रीज, स्काईपैक इंडिया, बीसीएच इलेक्ट्रिक, जेबीएम ऑटो इंडिया, पॉली मेडिक्योर, सनफ्लेम, अमूल डेयरी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और इंडो ऑटोटेक जैसी कंपनियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


मेले में 713 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 1100 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से करीब 550 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार और आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें