संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में शतक 11 ने हरियाणा वॉरियर्स को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा वॉरियर्स ने 18 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर मनीष ने 66 और मंजीत ने 50 रन की शानदार पारियां खेलीं। शतक 11 की ओर से समर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शतक 11 की टीम ने 16.3 ओवर में आठ विकेट पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विशाल ने 41 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि धर्मेंद्र ने 36 रन बनाए। हरियाणा वॉरियर्स के लिए अजय, मनीष, राहुल और सनी ने दो-दो विकेट झटके। विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।