फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच पुरानी खोरी में तोड़े गए 550 मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। बारिश और लोगों के विरोध के बीच बुधवार को दिनभर तोड़फोड़ कार्रवाई हुई। सूरजकुंड चौक के स्थित साईं मंदिर से पुरानी खोरी गांव के लिए मुख्य रास्ते पर बने सभी मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि लोगों के विरोध करने पर पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया। गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा कराए गए लाखों रुपये के विकास कार्य धरे के धरे रह गए। इस दौरान करीब 550 तोड़े गए हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सात जून को आदेश जारी कर अरावली वन क्षेत्र में बने करीब 10 हजार मकानों को तोड़ने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट का आदेश है कि जंगल की जमीन को फिर से जंगल बनाया जाए। इसके साथ ही बेघर होने वाले घरों के लिए पुनर्वास योजना लाई जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम द्वारा पिछले करीब दो माह से गांव में लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। बुधवार को बारिश के बीच अल सुबह पुलिस ने पुरानी खोरी गांव सील कर दिया। गलियों में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया। घरों में पुलिस की तैनाती कर दी गई। जैसे ही गांव में निगम का तोड़फोड़ दस्ता पहुंचा लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के बीच निगम ने कार्रवाई जारी रखी। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम करीब चार बजे चली। इस दौरान टीम ने करीब 550 मकान ध्वस्त कर दिए।
तोड़फोड़ के दौरान फैली हंगामे की अफवाह
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव में अफवाह फैला दी कि यदि पुरानी खोरी गांव में तोड़फोड़ की गई तो अंजाम बुरा होगा। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। गांव के अंदर बने धार्मिक स्थल के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

वर्जन-
नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई जारी है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई करते हुए करीब 550 मकानों को ध्वस्त कर दिया। किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया गया। - डॉ. गरिमा मित्तल, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें