फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कस्टम विभाग अधिकारी बनकर बैंक अधिकारी से ठगे 52.22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट का लिखा गिरफ्तारी वारंट दिखाकर बनाया भय का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने ग्रीन फील्ड निवासी एक महिला से 52 लाख 22 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने महिला पर नशा तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया। अपनी बात को पुख्ता करने के लिए आरोपियों ने लखनऊ हाई कोर्ट के मजिस्ट्रेट का लिखा गिरफ्तारी वारंट भी भेजा। एक निजी बैंक में सहायक उपाध्यक्ष होने के बाद भी महिला आरोपियों के जाल में फंस गई और बड़ी रकम गंवा बैठी। साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा आठ जनवरी 2024 को उनके पास अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ कस्टम विभाग अधिकारी बताकर कहा आपके नाम से एक अवैध नशीले पदार्थ के साथ पार्सल लखनऊ से बर्मा देश भेजा जा रहा है। आरोपी ने महिला का आधार नंबर भी बताया। महिला इससे पहले कुछ समझ पाती आरोपी ने कहा आपको गिरफ्तार करने के लिए फोन पुलिस विभाग में ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके बाद बात करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पूछा आप संजय पाटिल के गिरोह में कब से काम कर रही हो। मना करने पर आरोपी ने बताया संजय पाटिल गिरोह मानव तस्करी और मनी लांड्रिंग में शामिल है। मामला बड़ा होने के कारण केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद आरोपियों ने पीड़िता की बात अनिल यादव नाम के व्यक्ति ने कराई। अनिल ने उन्हें साइबर पुलिस लखनऊ के नाम से टेलीग्राम आइडी से जोड़ दिया। यहां आरोपियों ने महिला के नाम से मजिस्ट्रेट का आर्डर दिखाया। इस पर लखनऊ हाईकोर्ट की मोहर भी लगी हुई थी। आरोपी ने कहा आपके पूरे परिवार की जान को खतरा है। आपके बैंक खाते में जो भी है, वह सब नोटरी को ट्रांसफर होगा। महिला आरोपियों की बात से डर गई और आरोपियों द्वारा बताए अलग-अलग बैंक खाते में 58 लाख 22 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों की मांग खत्म नहीं हुई। थोड़ी जांच पड़ताल के बाद महिला को अहसास हुआ के उसके साथ ठगी हुई है। पीड़िता ने आरोपियों के नंबर पर फोन करना चाहा, लेकिन वे बंद थे। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें