फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
आज नौनिहालों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन


फरीदाबाद। पोलियो पल्स अभियान की शुरुआत आज से होगी। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, 0 से 5 वर्ष तक के 4 लाख 900 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। रविवार से शुरू होने वाले पोलियो अभियान के लिए 1600 बूथ बनाए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा अभिभावक अपने बच्चों के संग पोलियो बूथ पर पहुंचे, इसके लिए लगातार घोषणा कराई जा रही है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि शहरी व ग्रामीण सभी क्षेत्रों में पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा चुकी है। पोलियो के प्रत्येक बूथ पर 3 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इस तरह कुल 4800 कर्मचारियों के सहयोग से पल्स पोलियो की शुरुआत की जाएगी। पोलियो की दवा ठीक से पिलाई जाए, इसके लिए कुल 418 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी पोलियो बूथ पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। इसमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनएचएम कर्मी और चिकित्सा विभाग के स्थायी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा से चूके बच्चों की घर-घर जाकर की जाएगी पहचान
डॉ. रमेश ने बताया कि पोलियो दवा पीने से जो भी बच्चे चूकेंगे उनकी पहचान घर-घर जाकर की जाएगी। इसके लिए सोमवार और मंगलवार को डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा। साथ ही ऐसे बच्चों को मौके पर ही पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूल सहित असंगठित कार्यस्थल पर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। तीनों दिन की समीक्षा रिपोर्ट मुख्यालय भेज कर पूरे किए गए टारगेट की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें