फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब के बदले पौधों से प्यार दिखाकर मनाया ग्रीन वेलेंटाइन डे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधों से प्यार दिखाकर मनाया ग्रीन वेलेंटाइन डे
विज्ञापन


फरीदाबाद। वेलेंटाइन डे को नई परिभाषा देते हुए बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने ग्रीन वेलेंटाइन डे मनाया। कॉलेज छात्राओं ने वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए गुलाब के बदले पौधों के माध्यम से प्यार का इजहार किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्राओं की सराहना करते हुए प्रकृति और संस्थान के लिए छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि नए दौर में छात्राओं ने अपनी समझ का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के इस प्रयास में ईको क्लब व कॉलेज सौंदर्यीकरण कमेटी ने सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि सीएस वशिष्ठ, अनीता कुमारी, राजबीर और शालिनी खुराना मौजूद रहे। ग्रीन वेलेंटाइन डे के इस अभियान में छात्राओं ने गेंदा, गुलाब और चमेली जैसे खास फूलों के पौधे एक दूसरे को उपहार में दिए। इसके बाद सभी ने उपहार का सार्थक इस्तेमाल करते हुए कॉलेज परिसर में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें