फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: बारहवीं कक्षा की परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई : बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आज से
विज्ञापन

- जिले में 31 परीक्षा केंद्र पर पर बारहवीं के करीब 15 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
- सभी केंद्रों को किया गया सीसीटीवी कैमरे से लैस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। फरीदाबाद-पलवल के 36 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए 31 परीक्षा केंद्र फरीदाबाद में और 5 केंद्र पलवल में बनाए गए हैं। 12वीं कक्षा के करीब 15 हजार परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सीजन की शुरूआत सीबीएसई की 12वीं कक्षा की वोकेशनल एवं वैकल्पिक विषय से होगी। शुक्रवार को जिले के करीब 15 हजार परीक्षार्थियों में से कुछ ही वैकल्पिक विषय की परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी नीलिमा जैन ने बताया कि बारहवीं बोर्ड की वोकेशनल विषय परीक्षा 15 फरवरी से और मुख्य परीक्षा 4 मार्च से होगी। इसी तरह दसवीं कक्षा की वोकेशनल परीक्षा 21 फरवरी से और मुख्य परीक्षा 7 मार्च से होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुछ ही परीक्षा केंद्र पर वोकेशनल परीक्षा होगी। परीक्षा नोडल अधिकारी नीलिमा जैन ने बताया कि जिले में 31 केंद्र है। उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा होगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें