फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम हड़ताल-स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला, ग्रामीण तबका परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली तो निजी वाहन बने सहारा
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनएचएम कर्मियों की लगातार तीसरे दिन जारी हड़ताल के कारण लोगों को सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल पायी। ऐसे में लोग अपने निजी वाहनों का प्रयोग करते दिखे। हड़ताल में सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण तबके के लोग रहे। क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लगे हुए हैं। ग्रामीण मरीजों को बीके सिविल अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। हड़ताल के कारण अस्पताल में टीकाकरण, एंबुलेंस, अन्य सुविधाएं और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। उधर, महिला प्रसव जैसी जरूरी सुविधाएं जारी रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निजी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता लेनी पड़ी।

खराब मौसम से बढ़ी परेशानी
ग्रामीण इलाकों में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे। मुजेसर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र, सारन, तिगांव, खेड़ी, दयालपुर, फतेहपुर बिल्लौच, पनहेड़ा खुर्द, अनंगपुर, प्रतापगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला रहा। साथ ही फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के दोनों केंद्र भी बंद रहे। बृहस्पतिवार को तेज हवाएं और बारिश के कारण भी अस्पताल पहुंचने में दिक्कत रही। हालांकि, गर्भवतियों ने निजी वाहनों, ऑटो की सहायता से अस्पताल की सुविधाएं लीं। बृहस्पतिवार को बीके सिविल अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 10 प्रसुताओं ने बच्चों को जन्म दिया। ज्यादातर प्रसूता ग्रामीण इलाके से डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची। फतेहपुर बिल्लौच से आई ओमवती ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा होने के कारण वह अपनी बहू की जांच कराने के लिए बीके अस्पताल लेकर आई है। इसके लिए उसने 250 रुपये में आटो किराए पर किया था।
विज्ञापन


नहीं हो सका नवजातों का पंजीकरण
हड़ताल के दौरान तय संख्या से कम स्टाफ के कारण बृहस्पतिवार को अस्पताल में एक भी सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो सकी। इसके साथ ही हर दिन दर्ज होने वाला नवजात पंजीकरण नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग को एनएचएम कर्मियों की कमी के कारण प्रशिक्षुणों के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखनी पड़ी।

आज भी जारी रहेगा प्रदर्शन
लगातार तीन दिन से जारी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। एनएचएम के जिला अध्यक्ष धरवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम की परवाह किए बिना हड़ताल जारी रहेगी। जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी छाता लेकर हड़ताल प्रदर्शन के लिए एकजुट होंगे।
विज्ञापन


कोट
एनएचएम की हड़ताल बढ़ने से विभाग को परेशानी हो सकती है। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी है। हड़ताल अगर खत्म नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- डा. गुलशन अरोड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें