फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संस्कृति और सांस्कृतिक रंग में रंगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संस्कृति और सांस्कृतिक रंग में रंगेगा मेला
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है। एक से 17 फरवरी तक चलने वाले 33वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आने वाले दर्शक यहां देश विदेश की लोक संस्कृतियों से रूबरू हो सकेंगे। मेला परिसर को सजाने संवारने में जुटे कलाकार व कारीगर बृहस्पतिवार को मेले को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मेले में इस बार महाराष्ट्र थीम स्टेट है, जोकि दूसरी बार मेले में बतौर थीम स्टेट शामिल हो रहा है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मेले का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद होंगे।
बृहस्पतिवार को मेले की पूर्व संध्या पर चौपाल पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय पर्यटन सचिव योगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय कला, हस्तशिल्प व हथकरघा की वैभवता को दर्शाने के लिए वर्ष 1987 में पहली बार सूरजकुंड मेले का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जो काश्तकारों व बुनकरों के हाथों से बने सामान को सीधा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। 33 सालों में यह मेला अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है और हर साल देश विदेश से लाखों दर्शक मेला देखने आते हैं। इस बार 30 देशों के कलाकार व शिल्पकार भी मेले में हिस्सा ले रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवद्धन, प्रबंध निदेशक विकास यादव, पुलिस आयुक्त संजय कुमार, जिला उपायुक्त अतुल कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


नहीं बढ़े टिकट के दाम
- सोमवार से शुक्रवार तक :120 रुपये
- शनिवार और रविवार : 180 रुपये
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्कूली छात्राओं शनिवार व रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में पहचान पत्र दिखाने पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
- दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों और कार्यरत सैनिकों को टिकट पर 50 फीसदी छूट मिलेगी।
- हरियाणा पर्यटन विभाग व बुक माई शो से ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं।
--------
चाक-चौबंद होंगे मेले के लिए सुरक्षा इंतजाम
- मेला परिसर में 225 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- 7 जोन में करीब 2000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
- चार आईपीएस संभालेंगे कमान
- मनचलों पर नजर रखने के लिए महिला रैपिड एक्शन फोर्स, स्वेट कमांडो व सिविल कपड़ों में पुलिस रहेगी तैनात
----
मेले में होगा भरपूर मनोरंजन
सूरजकुंड मेले में इस बार थाईलैंड बतौर पार्टनर कंट्री शामिल हो रहा है। आस्ट्रिया, नीदरलैंड, अर्जेटीना, फिलिस्तीन, कोमोरोस पहली बार मेले में शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा नेपाल, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ट्यूनेशिया, जिम्बाब्वे, सेनेगल, टर्की, मोरक्को, सीरिया, श्रीलंका, तंजानिया, नीदरलैंड, इजिप्ट, दक्षिण अफ्रीका, मालदीव, मॉरीशस, यूगांडा, युक्रेन, बांग्लादेश, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, लेबनान, कीनिया, कांगो, घाना आदि के लोक कलाकार दर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रस्तुति देंगे।

देश विदेश की कला संस्कृति का लगेगा तड़का
सूरजकुंड मेले में इस बार महाराष्ट्र बतौर थीम स्टेट और थाईलैंड पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हो रहा है। महाराष्ट्र की कला संस्कृति को दर्शाने के लिए करीब 200 कलाकार मेला परिसर में अलग-अलग समय पर चौपाल पर प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा नोर्थ जोन कल्चरल सेंटर, हरियाणा के अलावा विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे। चौपाल के अलावा शाम को नाट्यशाला पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

यहां से मिलेगी बस
आईएसबीटी दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद से मेले के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी। हरियाणा के अन्य क्षेत्रों से भी मेला एक्सप्रेस बसें चलाई जाएंगे। मेट्रो से आने वाले दर्शक तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन उतरकर वहां से सूरजकुंड पहुंचा जा सकता है। मेट्रो स्टेशन से मेला और मेले से मेट्रो स्टेशन तक के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


शिल्पकारों का पंजीकरण शुरू हुआ
शुक्रवार से शुरू हो रहे मेले के लिए बृहस्पतिवार को शिल्पकारों का मेला परिसर में आगमन शुरू हो गया। मेला परिसर के बाहर नाट्यशाला में उनके पंजीकरण के लिए काउंटर लगाया गया, जहां हरियाण पर्यटन निगम के अलावा हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट विभाग के अधिकारी मौजूद थे। वे शिल्पकारों के दस्तावेज जांच कर उनका पंजीकरण व स्टॉल अलॉटमेंट कर रहे थे। मेले में देश विदेश के करीब 11 सौ शिल्पकार शामिल होंगे। विदेशी शिल्पकारों का पंजीकरण विदेश मंत्रालय के मार्फत पहले ही हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें