फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग मुक्त भारत की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुष्ठ रोग मुक्त भारत की ली शपथ
विज्ञापन

फरीदाबाद। महात्मा गांधी की 68वीं पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ रोग मुक्त भारत की शपथ ली। स्वास्थ्य विभाग की टीबी विभाग प्रभारी डॉ. शीला भगत ने बताया कि एक पखवाड़े तक विभाग कुष्ठ रोग मुक्त भारत का संदेश समाज देगा। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक कर कुष्ठ रोग की जागरूकता दी जाएगी। टीबी विभाग सुपरवाइजर सुभाष गहलोत ने बताया कि विभाग कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांति खत्म करने का प्रयत्न करेगा। डॉ. शीला भगत ने बताया कि इस बीमारी को शुरुआती दौर में ही मल्टी ड्रग थेरेपी के जरिए ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार तीसरे साल की सफलता बना रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार एएनएम, आशा वर्कर और संस्थाओं की मदद से लोगों को जागरूक करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें